हरिद्वार: थोड़ी देर की बारिश से ही ज्वालापुर की बाजारों में जबरदस्त जलभराव, दुकानों में घुसा बारिश का पानी
रविवार रात हुई बारिश ने ज्वालापुर की बाजारों में जमकर जलभराव कर दिया। 15 मिनट की बारिश में ही ज्वालापुर के बाजारों की सड़कें कई जगह उफना गईं।बारिश के चलते हुए जलभराव के कारण दुकानों में पानी घुस गया, जिसके चलते व्यापारियों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं सड़कों पर हुए जलभराव के चलते यातायात जाम की समस्या से भी लोगों का सामना हुआ।