हरिद्वार: लालढांग के मंगोलपुरा गांव के पास पहरा दे रहे ग्रामीण को जंगली हाथी ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश
लालढांग के मंगोलपुरा गांव के पास पहरा दे रहे एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक 52 वर्षीय ग्रामीण का दयाराम है जो लालढांग क्षेत्र का ही निवासी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है।