हरिद्वार: फिर उफनाई खड़खड़ी स्थित सूखी नदी, बसें और कार बहती बहती बचीं
रविवार शाम हुई बारिश के बाद पहाड़ों से आए पानी के चलते खड़खड़ी स्थित सूखी नदी एक बार फिर उफना गई। अचानक उफनाई सूखी नदी में कई बसें और कार बह जाती, इससे पहले ही चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी वाहन हटा लिए। 15 दिन पूर्व यहां कई गाड़ियां बह कर गंगा में पहुंच गई थीं। यूं तो सूखी नदी अक्सर खाली ही रहती है, लेकिन पहाड़ों में बारिश के चलते अचानक उफना जाती है।