हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर ज्वैलर्स शो रूम में हुई दिनदहाड़े डकैती का CCTV वायरल, कर्मचारियों को बंधक बनाते दिखे डकैत
रविवार को दिनदहाड़े रानीपुर मोड़ पर ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती का CCTV वीडियो सामने आया है, सीसीटीवी वीडियो में शोरूम में घुसे डकैत कर्मचारियों को बंधक बनाकर मिर्ची पाउडर स्प्रे करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं डकैतों ने हथियारों के दम पर कर्मचारियों से ही बैग में आभूषण भरवाए। उधर SSP ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे के आदेश दिए हैं।