जमुई के बाद अब गया में वीडियो वायरल, लड़की के साथ घूमने आया लड़के के साथ किया मारपीट, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
गया: बिहार की जमुई के साथ-साथ कई जिलों में लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ हालांकि उसमें कारवाई भी हुई. वहीं, अब ताजा मामला गया जिसे आया है जहां शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..एक युवती बाइक से अपने दोस्त के साथ पहाड़ के समीप घूमने आई थी इस बीच युवक और युवती को कुछ स्थानीय लड़कों ने घेर लिया लड़के के साथ मारपीट की गई, इसका वीडियो भी बनाया गया अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो सोमवार की दोपहर की बताई जाती है. हालांकि जब यह वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो पीड़ित युवक से संपर्क किया गया वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, बताया जाता है कि युवक गुरुआ थाना क्षेत्र के रहने वाला है जबकि लड़की शेरघाटी थाना क्षेत्र के रहने वाली है दोनों बाइक पर बैठकर शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआदीह स्थित पहाड़ी के पास गई थी। जब दोनो घूमने के लिए निकला था इस दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने दोनों को रोक लिया,आरोप है कि लड़की के साथ रहे लड़के के साथ मारपीट की गई है बाइक की चाबी भी छीन ली गई थी. वीडियो में एक आरोपी हाथ में डंडा लिए कहता है यहां क्यों आया है क्या करने आया है इस पर लड़की कहती है यहां कोई घूमने नहीं आ सकता है क्या? यह वीडियो एक आर्यन नाम से इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुआ है.
एसएसपी सुशील कुमार में बताया कि वीडियो वायरल मामले में 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, एक युवक एक युवती घूमने गए थे कुछ लोकल यूवको के द्वारा युवक के साथ मारपीट और बदतमीजी की गई है हम लोगों ने एफआईआर दर्ज किया है और इसमें दो लोगों को गिरफ्तारी की गई है और आगे हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं और इसमें जो लोग शामिल होंगे कार्रवाई करेंगे।
#gayawalo
#jammu
#गयाजी
#GayaPolice
#गया_हो
#biharpolties
#LatestNews
#BJPNEWS
#latestnewsupdate