हमीरपुर: हमीरपुर के सपा जिला कार्यालय में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव का हुआ जोरदार स्वागत
मौदहा निवासी व्यापारी घनश्याम साहू को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदेश सचिव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि साहू को प्रदेश सचिव बनाये जाने से सपा की पीडीए मुहिम को मजबूती मिली है।