हमीरपुर: इंगोहटा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से कमरे में लगी आग, हजारों रुपए की संपत्ति जलकर हुई खाक
गृह स्वामी राम बालक कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की रात 8 बजे उसकी पुत्री पूजा जिस कमरे में सिलाई का काम करती है उसी में गैस चूल्हे में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि आग से सिलाई मशीन, नए कपड़े, 20 हजार रुपए की नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।