हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पाल धनगर महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
मंगलवार को दोपहर में पाल धनगर महासभा का छठवां सामूहिक विवाह सुमेरपुर कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में 23 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनकर जीवनसाथी चुना। सजातीय नेताओं व समाजसेवियों ने मौजूद रहकर वर वधू का आशीर्वाद प्रदान किया। राष्ट्रीय पाल धनगर महासभा की हमीरपुर इकाई के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल की अगुवाई में संपन्न हुआ।