हमीरपुर: बदनपुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत, छह घायल
घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रही कार मुंडेरा रोड पर बदनपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक विवाहिता की मौके पर मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।