*बांदा: दादा की हत्या का खुलासा, पौत्र गिरफ्तार*
*बांदा।* कोतवाली नगर पुलिस ने 80 वर्षीय वृद्ध लल्ला राजपूत की हत्या का खुलासा करते हुए उनके पौत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या 24/25 नवंबर की रात कालूकुआं में हुई थी।
पुलिस के अनुसार, राहुल अपने दादा द्वारा सम्पत्ति चाचा-चाची के नाम किए जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने रात में मौका देखकर पहले गला दबाकर हत्या की, फिर पेन से गर्दन पर वार कर दिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेन घटनास्थल से और अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सनी शर्ट बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र चन्द्रपाल निवासी कालूकुआं है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में अ0सं0 610/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मण्डी समिति आकाश शुक्ला और टीम ने की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। UP Police
Atarra, Banda | Nov 27, 2026