*बांदा: फायरिंग करने वाला शातिर अपराधी राघव गिरफ्तार, तमंचा बरामद*
*बांदा।* थाना अतर्रा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले वांछित मुख्य अभियुक्त राघव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
मामला 3 नवंबर 2026 का है। अतर्रा क्षेत्र के निखिल ने सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर राघव व उसके 4 अज्ञात साथियों ने उस पर और उसके मित्र पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इस मामले में 2 अभियुक्तों धीरेन्द्र उर्फ धीरू और अतुल को पहले ही 19 नवंबर को गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य अभियुक्त राघव फरार चल रहा था। आज 27 नवंबर को अतर्रा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त -* राघव पुत्र बलराम निवासी तेन्दुरा, थाना बिसंडा, जनपद बांदा।
पुलिस के अनुसार राघव शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम सहित आधे दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
इस मामले में थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 381/26 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक अतर्रा विनोद कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कां0 रविन्द्र कुमार और कां0 अर्जुन वर्मा की टीम ने की।
Atarra, Banda | Nov 27, 2026