बड़गांव: उदयपुर में नशीली दवाइयों की तस्करी का भंडाफोड़, 470 शीशियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने डीएसटी व थाना अम्बामाता की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी का खुलासा किया। रानी रोड क्षेत्र से संदिग्ध युवक नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर Codeine Phosphate युक्त 470 शीशियां जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।