मछलीशहर: मछलीशहर तहसील क्षेत्र के लासा गांव मेंजंगली जानवर के हमले से आठ लोग घायल
लासा गांव में बीती रात सोते समय एक जंगली जानवर ने हमला करके एक महिला सहित आठ लोग को घायल कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। उधर ग्रामीणों ने पागल सियार को घेरकर मार डाला। उसके बाद गांव के लोगों ने सुकून की सांस ली।