मछलीशहर: धान की फसल नष्ट होने के बाद किसान की तहरीर पर मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने दवा विक्रेता पर मुक़दमा किया दर्ज
ताजुद्दीनपुर गांव निवासी रामसिंह पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नूरपुर चौराहा स्थित बीज भंडार से वे घास नष्ट करने का रसायन लाए थे जिसे छिड़कने पर धान की फसल नष्ट हो गई। घटना के बाद जब वे दुकानदार गुलाब चंद्र पटेल और सुबास चंद्र पटेल के पास मामले की शिकायत करने गए तो उन्होंने किसान रामसिंह की गाली देते हुए भगा दिया ।