मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 15 लोग घायल
सराययुसुफ गांव में मड़हा रखने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी। जिसमें पति पत्नी समेत 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मैकूलाल आदि के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कटाहित खास गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में प्रथम पक्ष से चार चार घायल जबकि दूसरे पक्ष से तीन घायल हो गए।