मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के पंचायत मीरपुर के गोपपुर गाँव मे पिकअप सवार पशु तस्कर दो भैस लादकर फरार
गोपपुर गाँव निवासी विजय शंकर यादव दो दिन पहले 55 हजार की भैस खरीद कर लाये थे तथा पहले से ही एक भैस उनके पास थी बीती रात पिकअप सवार पशु तस्कर उनकी दोनो भैस लाद कर फरार हो गये सुबह उठने पर उन्हें भैस चोरी की जानकारी हुई। भैस को मेन सडक पर पिकअप पर लाद कर ले जाया गया है जहा पहिये का निशान देखा गया।पशुपालक ने पुलिस को सूचना दिया है पुलिस जांच मे जुटी।