मछलीशहर: सुशीला पैलेस में जन विकास संस्थान द्वारा उड़ान परियोजना के अंतर्गत वंचित समुदाय की 20 किशोरियों को किया गया सम्मानित
किशोरियों एवं महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था जन विकास संस्थान द्वारा सुशीला पैलेस मछलीशहर में उड़ान परियोजना के अंतर्गत वंचित समुदाय के किशोरियों की उच्च शिक्षा प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर रागिनी सोनकर, विधायक, मछलीशहर ने संबोधित किया।