मछलीशहर: थाना मीरगंज पुलिस द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होन्डा सीडी डीलक्स के साथ एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
थाना मीरगंज पुलिस के द्वारा गश्त, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज के पास बहदग्राम रामगढ़ के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होन्डा सीडी डीलक्स के साथ अभियुक्त सत्यनरायन गौतम पुत्र शिवप्रसाद गौतम निवासी ग्राम तिलौरा थाना मछलीशहर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।