आलमनगर: खुरहान पंचायत में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है जो लगातार शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। अस्पताल में जांच उपरांत शरीर में शराब के मात्रा की पुष्टि किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पत्नी के आवेदन पर मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है।