आलमनगर: रतवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रतवारा के थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि मधेपुरा आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में बड़गांव निवासी दो शराब तस्करों को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई है, और जेल भेज दिया गया है।