आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया
मुस्लिम समुदाय के द्वारा त्याग और समर्पण का सबसे बड़ा त्योहार माना जाने वाला ईद उल अजहा यानी बकरीद शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के द्वारा देर शाम तक प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी घूम घूम कर लोगों को बधाई देते दिखे।