आलमनगर: इटहरी पंचायत में तेजस्वी यादव ने महात्रिकुंज यज्ञ का किया उद्घाटन, केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत भ्रमरपुर टोला में आयोजित तीन दिवसीय महा त्रिकुंज यज्ञ का उद्घाटन शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया। इस दौरान मौके पर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर, चंद्रहास चौपाल, इंजीनियर नवीन कुमार निषाद सहित कई अन्य मौजूद रहे। उद्घाटन बाद तेजस्वी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार और केंद्र सरकार का जमकर घेराव किया।