आलमनगर: शहजादपुर पंचायत में पोखर में डूबने से लड़के की मौत, परिवार में छाया मातम
पोखर में नहाने के क्रम में शहजादपुर पंचायत में एक लड़के की गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच उपरांत उचित मुआवजा दिया जाएगा।