*दीपावली पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच पहुंचे एसपी धर्मेंद्र सिंह , मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।*
चित्तौड़गढ़ 09 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने जवानों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। आमजन की खुशियों और सुरक्षा के लिए ड्यूटी करने वाले जवान पुलिस विभाग की मजबूत कड़ी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस आत्मीय मुलाकात से ज�