चित्तौड़गढ़ पंचायती राज चुनाव में दैनिक वीरधरा की जबरदस्त हैट्रिक...
तीनों इंटरव्यू वाले उम्मीदवार बने सरपंच।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चल रहे पंचायती राज चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की राजनीति में एक दिलचस्प नजारा ओर जबरदस्त परिणाम देखने को मिला है। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के उम्मीदवारों के इंटरव्यू को लेकर दैनिक वीरधरा राजस्थान द्वारा की गई कवरेज और जमीनी आंकलन आखिरकार 100% सही साबित हुआ है।
चुनाव से पहले प्रधान सम्पादक ओम जैन शंभूपुरा ने जिन तीन प्रमुख चेहरों का साक्षात्कार लिया था, जनता ने उन तीनों पर अपना भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक जीत के साथ सरपंच की कुर्सी सौंप दी है।
कौन हैं ये तीनों विजेता सरपंच:
1. ग्राम पंचायत शंभूपुरा से राम प्रसाद जाट:
शंभूपुरा ग्राम पंचायत से राम प्रसाद जाट ने अपने प्रतिद्वंद्वि अजय चौधरी को बड़े अंतर से हराते हुए ऐतिहासिक जीत के साथ सरपंच पद पर कब्जा जमाया।