चित्तौड़गढ़ पंचायती राज चुनाव में दैनिक वीरधरा की जबरदस्त हैट्रिक...
तीनों इंटरव्यू वाले उम्मीदवार बने सरपंच।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चल रहे पंचायती राज चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की राजनीति में एक दिलचस्प नजारा ओर जबरदस्त परिणाम देखने को मिला है। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के उम्मीदवारों के इंटरव्यू को लेकर दैनिक वीरधरा राजस्थान द्वारा की गई कवरेज और जमीनी आंकलन आखिरकार 100% सही साबित हुआ है।
चुनाव से पहले प्रधान सम्पादक ओम जैन शंभूपुरा ने जिन तीन प्रमुख चेहरों का साक्षात्कार लिया था, जनता ने उन तीनों पर अपना भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक जीत के साथ सरपंच की कुर्सी सौंप दी है।
कौन हैं ये तीनों विजेता सरपंच:
1. ग्राम पंचायत शंभूपुरा से राम प्रसाद जाट:
शंभूपुरा ग्राम पंचायत से राम प्रसाद जाट ने अपने प्रतिद्वंद्वि अजय चौधरी को बड़े अंतर से हराते हुए ऐतिहासिक जीत के साथ सरपंच पद पर कब्जा जमाया। किसान परिवार से आने वाले राम प्रसाद जाट की छवि गांव में एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति की रही है। चुनाव के दौरान ही उन्होंने ग्राम पंचायत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि चाहे परिणाम कुछ भी हो, वह गांव के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उनकी इस विनम्रता को जनता ने सराहा और उन्हें अपना सरपंच चुना।
2. ग्राम पंचायत घटियावली से ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी:
दूसरा इंटरव्यू घटियावली ग्राम पंचायत से ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी का लिया जिन्होंने कड़े मुकाबले के बीच प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर आखिर सरपंच की कुर्सी निकाल ली, ज्ञानेश्वर पुरी की जीत युवाओं में खासा उत्साह लेकर आई है।
3. ग्राम पंचायत गिलुंड से श्रवण कुमार शर्मा:
गिलुंड ग्राम पंचायत से श्रवण कुमार शर्मा ने अपनी सादगी के आगे धनबल को आइना दिखाते हुए अपनी सरपंची का परचम लहराया है। वीरधरा को इंटरनेट में दिए गिलुंड क्षेत्र में उनकी पकड़ और विकास के प्रति उनका विजन हमेशा से चर्चा में रहा है। जनता ने उनके अनुभव और विकास के वादों के साथ उनकी सरलता व सहजता पर मुहर लगाते हुए उन्हें विजयी बनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान के सर्वे पर लगी मुहर
चुनाव से पहले जब दैनिक वीरधरा राजस्थान की टीम ने इन तीनों पंचायतों का दौरा कर जमीनी हकीकत और उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे, तब ही यह साफ हो गया था कि जनता का रुझान इन्हीं तीन चेहरों की तरफ है। जिसके बाद आये परिणाम ने उस रुझान पर मुहर लगा दी है।
तीनों नवनिर्वाचित सरपंचों ने अपनी जीत का श्रेय ग्राम पंचायत की देवतुल्य जनता, कार्यकर्ताओं के साथ ही दैनिक वीरधरा राजस्थान को दिया और सभी ने एक स्वर में कहा है कि आने वाले 5 साल गांव के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
दैनिक वीरधरा राजस्थान परिवार ने तीनों नवनिर्वाचित सरपंचों राम प्रसाद जाट शंभूपुरा, ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी (घटियावली) और श्रवण कुमार शर्मा (गिलुंड) को बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।