Public App Logo
Profile Picture

CHITTORGARH POLICE

@chittorgarh_police
7858Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
🚨सतर्क रहे सुरक्षित रहें।🚨
जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव है।
यही चित्तौड़गढ़ पुलिस का संदेश
Video 8
Video 9
*डुप्लीकेट चाबी से 75 लाख रुपये का डंपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश एवं वृद्ध महिला से लूट करने वाली गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित*

*दो बड़ी वारदातों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित सराहनीय कार्य के लिए जिला विशेष टीम एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित*

चित्तौड़गढ़, 30 सितंबर 2026। जिला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर वारदातों के त्वरित खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं साइबर सेल की टीमों द्वारा दो महत्वपूर्ण मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर एक ओर जहां करीब 75 लाख रुपये मूल्य के न्यू डंपर की चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी का डंपर बरामद किया, वहीं दूसरी ओर वृद्ध महिला से चांदी के आभूषण लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा गैंग द्वारा की गई 30 से अधिक वारदातों का खुलासा किया।

दोनों प्रकरणों में पुलिस टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट, मेहनत एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर एवं संगठित अपराधों के खुलासे में पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया। पुलिसकर्मियों की लगातार मेहनत, सतर्कता एवं टीम भावना के परिणामस्वरूप दोनों मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*75 लाख रुपये के डंपर चोरी प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता*

राशमी थाना क्षेत्र के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से करीब 75 लाख रुपये कीमत का न्यू डंपर डुप्लीकेट चाबी लगाकर चोरी करने के मामले में जिला विशेष टीम एवं राशमी थाना पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा एवं आनंद (गुजरात) तक 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्य एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई तथा लगातार निगरानी एवं रेकी की गई।
Video 11
Video 12
Video 13
*महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी को किया सम्मानित*

*फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित*

<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्तौड़गढ़, nis:value=चित्तौड़गढ़, nis:enabled=true nis:link/> 29 सितम्बर। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला थाना धिकारी  रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्य
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑटो-टैक्सी पर लगाए गए साइबर जागरूकता पंपलेट*

*साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को किया जा रहा जागरूक, ऑटो-टैक्सी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा साइबर सुरक्षा का संदेश*
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्तौड़गढ़, nis:value=चित्तौड़गढ़, nis:enabled=true nis:link/> 29 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए तथा ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प�
*महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी को किया सम्मानित*

*फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित*

चित्तौड़गढ़, 29 सितम्बर। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला थाना धिकारी  रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्य�
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24