स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद क्षेत्र में बिजली कटी, गांवों में पेयजल संकट गहराया
सलैया फाटक, छपरा, इमलिया, बंधी स्टेशन सहित कई गांवों में नल-जल योजनाओं की बिजली बकाया बिल के चलते काटे जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली बंद होने से नल-जल योजनाएं ठप हैं और ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जलकर वसूली के बावजूद बिजली बिल जमा क्यों नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से बिजली आपूर्ति बहाल कर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराया जाए