जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी की इस हरकत पर युवती की मां ने गजब की हिम्मत और सूझबूझ दिखाई। मां ने बिना घबराए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मां की बहादुरी और सतर्कता की जमकर चर्चा हो रही है। संकट की घड़ी में मां ने साबित कर दिया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए एक मां किसी भी हद तक हिम्मत दिखा सकती है।