बद्रीनाथ के माणा में अलकनंदा नदी में गिरा अग्निवीर, ITBP के जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान! सेना की सिग्नल कोर में तैनात अग्निवीर ललित कुमार अग्रिम चौकी के पास सिग्नल लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और वह सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरे। तेज बहाव में बहते अग्निवीर को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे ITBP के जवान तुरंत हरकत में आए और उन्हें नदी से बाहर निकालकर CPR दिया। इसके बाद ललित कुमार को सेना के अस्पताल जोशीमठ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ITBP जवानों की तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है।