पटना ग्रामीण: पटना विश्वविद्यालय में चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने बल प्रयोग किया, कई छात्र घायल
पटना यूनिवर्सिटी में पिछले 2 सालों से छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। चुनाव कराने की मांग को लेकर पटना यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा छात्रों पर बल का प्रयोग किया गया। जिसमें करीब 12 छात्रों को चोट लगी है। सभी घायल छात्रों को PMCH और निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।