पटना ग्रामीण: आलमगंज हत्याकांड का मुख्य शूटर गांधी मैदान से गिरफ्तार, सुपारी देने वाला दोस्त भी पकड़ा गया
6 जून 2024 को आलमगंज में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पैसे के लेनदेन, जमीन के कारोबार में हुए विवाद को लेकर 5 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी। बुधवार को पुलिस ने गांधी मैदान के नजदीक से हत्या में शामिल मुख्य शूटर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंकित ने हत्या से जुड़े हर पूरे राज का खुलासा किया। जिसके बाद सुपारी देनेवाला दोस्त को भी पकड़ा गया।