पटना ग्रामीण: पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बाइकर्स गैंग पर की बड़ी कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस की
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें अपराजिता लोहान ने बताया कि अटल पथ और मरीन ड्राइव पर बाइकर्स गैंग पर कार्यवाई करते हुए पांच बाइक को जप्त किया गया है और इसके अलावा पांच बाइकर्स पर FIR भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी अटल पथ और मरीन ड्राइव पर बाइक के साथ स्टंट किया करते थे।