पटना ग्रामीण: अधिवेशन भवन में सीएम नीतीश कुमार ने 1,14,138 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए
सचिवालय के अधिवेशन भवन में सुबह 11:00 बजे सीएम नीतीश कुमार ने 1 लाख 14 हजार 138 विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं, कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि नियोजित शिक्षक जहां वर्तमान में पदस्थापित हैं, वहीं रहेंगे। यह फैसला उन शिक्षकों के लिए राहत की ख़बर है, जो स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर चिंतित थे।