पटना ग्रामीण: नव नियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, पहले गुणवत्ता नहीं थी
पटना के अधिवेशन भवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे नव नियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मैं ये जरुर कहना चाहूंगा कि कल तक क्वांटिटी था आज क्वालिटी है। आज क्वालिटी के साथ बहाली हो रही है। नियुक्त विशिष्ठ शिक्षक अब क्वालिटी के साथ बिहार के बच्चों का भविष्य आगे बढ़ाने का काम करेंगे।