Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

पीड़ित महिला को पुलिस आरक्षक ने पाइप से पीटा, महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार मुरैना। मध्य प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन मुरैना जिले में सामने आए एक मामले ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नूराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस आरक्षक पर प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। #मुरैना #morena #पुलिस #वायरल

Morena Nagar, Morena | Jun 26, 2026

MORE NEWS

टंच रोड विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड इलाके में अतिक्रमण को लेकर चल रहा पुराना विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में कट्टे से फा.यरिंग के आरोप सामने आए हैं, वहीं दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, टंच रोड पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद अजय यादव और उनके पड़ोसी ब्रजेश यादव के बीच सड़क पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद गुरुवार को उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से कट्टे से फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है,  हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है 

बताया गया है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ही तरफ से लोग घायल हुए हैं। 

कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई पवन भदौरिया ने बताया कि कॉलोनी की सड़क पर अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#मुरैना #morena

टंच रोड विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड इलाके में अतिक्रमण को लेकर चल रहा पुराना विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में कट्टे से फा.यरिंग के आरोप सामने आए हैं, वहीं दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, टंच रोड पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद अजय यादव और उनके पड़ोसी ब्रजेश यादव के बीच सड़क पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद गुरुवार को उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से कट्टे से फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है बताया गया है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ही तरफ से लोग घायल हुए हैं। कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई पवन भदौरिया ने बताया कि कॉलोनी की सड़क पर अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Jun 26, 2026

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप: मलबा हटाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल।

मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टंच रोड पर गुरुवार को घर के सामने पड़े मलबे को हटाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने पूर्व पार्षद अजय यादव और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने तथा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टंच रोड निवासी ब्रजेश यादव के घर के सामने कुछ दिन पहले ईंट और निर्माण सामग्री का मलबा डाला गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार दोपहर ब्रजेश यादव जेसीबी की मदद से मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद अजय यादव अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठ�

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप: मलबा हटाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल। मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टंच रोड पर गुरुवार को घर के सामने पड़े मलबे को हटाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने पूर्व पार्षद अजय यादव और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने तथा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टंच रोड निवासी ब्रजेश यादव के घर के सामने कुछ दिन पहले ईंट और निर्माण सामग्री का मलबा डाला गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार दोपहर ब्रजेश यादव जेसीबी की मदद से मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद अजय यादव अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठ�

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

*बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित*

*मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े*

मुरैना,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना।

*बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित* *मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े* मुरैना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना।

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

पीड़ित महिला को पुलिस आरक्षक ने पाइप से पीटा, महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार मुरैना। मध्य प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन मुरैना जिले में सामने आए एक मामले ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नूराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस आरक्षक पर प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। #मुरैना #morena #पुलिस #वायरल - Morena Nagar News