विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में PLVs ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मौलिक अधिकारों और NALSA की योजनाओं की जानकारी दी गई।