Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
usr83211808
बस्ती: माली टोला वार्ड के गल्ला मंडी में स्वच्छता अभियान
Basti, Basti
| Oct 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत माली टोला वार्ड के गल्ला मंडी में उपायुक्तों और सफाई कर्मचारियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
MORE NEWS
बस्ती में शोहदों और मनचलों के खिलाफ महिला पुलिस का सघन अभियान, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने संभाली कमान *जनपद बस्ती, 01 अक्टूबर 2026।* जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक *डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्री श्यामकांत* के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक *सुश्री मानसी दहिया* के कुशल पर्यवेक्षण में आज महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह* ने अपनी फोर्स के साथ किया। श्रीमती शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने फव्वारा तिराहा, कंपनी बाग, गांधी नगर, कटेश्वर पार्क, शापिंग मॉल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और 5 लोगों से माफीनामा भरवाया गया। महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने खुद बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और कहा कि किसी भी परेशानी पर सीधे 1090 वूमेन पावर लाइन और महिला थाना से संपर्क करें। थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़खानी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महिला पुलिस की यह सक्रियता देखकर आम महिलाओं में काफी भरोसा बढ़ा है और उन्होंने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
*बस्ती में श्रीराम पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्र-छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी* *जनपद बस्ती, 01 अक्टूबर 2026* उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में बुधवार को श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती में छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गई। ताकि कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाये। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीराम पब्लिक स्कूल कुमार अभिनव, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) / नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी तनय आकाश व सुश्री यशी पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताया गया। *क्या है पॉक्सो एक्ट-2012?* पॉक्सो का पूरा नाम Protection of Children from Sexual Offences Act है। यह 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण को रोकने के लिए बनाया गया है। इसमें दोषी को 7 साल से लेकर उम्रकैद व फांसी तक की सजा का प्रावधान है। पीड़ित बच्चे की पहचान गुप्त रखी जाती है और सुनवाई बंद कमरे में चाइल्ड फ्रेंडली कोर्ट में होती है। शिकायत चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर की जा सकती है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं व अन्य स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विनय श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक श्याम लाल यादव, कंचन यादव, कृतिका चौधरी व सुशील कुमार उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
बस्ती में 157 घंटे महासफाई अभियान का आगाज, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने गल्ला मंडी में लगाई झाड़ू *बस्ती, 01 अक्टूबर।* गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा चलाए जा रहे *"157 घंटे महासफाई अभियान"* का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष *नेहा वर्मा* और वरिष्ठ भाजपा नेता *अंकुर वर्मा* ने गाँधीनगर स्थित गल्ला मंडी में स्वयं झाड़ू लगाकर की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर मुख्य बाजार की सफाई की और स्थानीय लोगों व दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि *"स्वच्छ उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश"* के संकल्प के साथ यह अभियान 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक लगातार चलाया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखना केवल पालिका की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान का कचरा सड़क पर न फेंके, कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालें और नगर पालिका की गाड़ी आने पर ही कूड़ा दें। भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक *अवधेश यादव*, सफाई नायक *राजाराम*, सफाई नायक *वसीम, शाहिद* सहित तमाम सफाई कर्मी एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर पूरे गल्ला मंडी क्षेत्र को चकाचक किया। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
गैंगस्टर एक्ट का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की सीज #ijeenews #shorts
Basti, Basti | Oct 1, 2026
*बस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दिलाई गई रोग मुक्ति की शपथ* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 01 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर 2026 एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जीआईसी स्कूल परिसर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सजी हुई मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन और जिला स्वास्थ्य समिति बस्ती के प्रचार वाहनों की रैली जी.आई.सी. से मुख्य बाजार होते हुए कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, मालवीय रोड, रौता चौराहा, रोडवेज होते हुए जिला अस्पताल तक निकाली गई। *प्रमुख रूप से ये अधिकारी रहे मौजूद -* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी आर्येन्द्र दुबे, सहायक मलेरिया अधिकारी चन्द्र मोहन मेहरोत्रा, एस.एम.आई. प्रमोद कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह, अनिल कुमार, फाइलेरिया इंस्पेक्टर अभय वर्मा, विपिन चौधरी, लैब टेक्नीशियन मनीष सिंह, अब्दुल वारिस, सी.वी.ओ. अरुण गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के कर्मचारी और आशा बहुएं मौजूद रहीं। *स्वस्थ व्यवहार अपनाना है - संचारी रोगों को हराना है* अभियान के बैनर पर *"बुखार में देरी पड़ेगी भारी"* और *"7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार"* का संदेश दिया गया। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर *1800-180-5145* और *108* पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है। घर-घर पर दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग की जानकारी देंगी। *दिलाई गई संचारी रोग मुक्ति की शपथ* कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शपथ दिलाई गई। *संचारी रोग नियंत्रण शपथ में कहा गया -* "हम अपने गाँव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को रोग मुक्त करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम शपथ लेते हैं कि व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखेंगे, अपने गाँव और मुहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदाय को साफ सफाई अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। संचारी रोग हमारे परिवारों को आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण हो सकता है। हम लड़ाई में हर सम्भव प्रयास करेंगे कि हमारे परिवार और समुदाय संचारी रोगों से मुक्त रहें। यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।" *दस्तक शपथ में बताया गया -* कोई भी बुखार दिमागी बुखार (नवकी बीमारी) हो सकता है जो जानलेवा और शारीरिक-मानसिक विकलांगता ला सकता है। इस बीमारी से 1 से 15 वर्ष के बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। हम शपथ लेते हैं कि दिमागी बुखार से लड़ाई में प्रयास करेंगे कि कोई भी बच्चा इसका शिकार न हो। हम शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करेंगे, व्यक्तिगत साफ-सफाई रखेंगे और यदि गाँव में कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसे सरकारी अस्पताल जाने के लिये प्रेरित करेंगे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
Basti, Basti | Oct 1, 2026
नवजात की देखभाल में छोटी-सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह ने अभिभावकों को बताए जरूरी उपाय बस्ती। नवजात शिशु बेहद नाजुक होते हैं और जन्म के बाद शुरुआती दिनों में उनकी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। नवजात की सही देखभाल, समय पर स्तनपान और बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान को लेकर श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह ने अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि जन्म के बाद बच्चे को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध यानी कोलोस्ट्रम जरूर दिया जाना चाहिए। यह नवजात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उसे संक्रमण से बचाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि नवजात को जन्म के शुरुआती छह माह तक केवल मां का दूध देना चाहिए तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना बच्चे को कोई दवा या अन्य खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि नवजात को पर्याप्त गर्माहट दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बच्चे को अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ या संक्रमण के संपर्क में आने से बचाएं। बच्चे के दूध न पीने, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक सुस्ती, तेज बुखार या शरीर का तापमान असामान्य रूप से कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि नवजात शिशु की सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। समय पर चिकित्सकीय जांच और सही सलाह से कई गंभीर परिस्थितियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे में किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
Basti, Basti | Oct 1, 2026
डीएसी व्यवस्था बेअसर! सन गैस एजेंसी महराजगंज में सिलेंडर के लिए लंबी कतारों से उपभोक्ता नाराज डीएसी नंबर का नियम भी बेअसर, उपभोक्ताओं का आरोप-गोदाम पर करना पड़ता है घंटों इंतजार बस्ती। गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन महराजगंज स्थित सन गैस एजेंसी पर जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए आज भी उन्हें लंबी कतार में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है कि पर्ची कटवाने की आवश्यकता नहीं है। डीएसी नंबर देकर उपभोक्ता गाड़ी से कहीं भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि मौके पर यह व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। डीएसी नंबर देने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लगना पड़ता है।
Basti, Basti | Sep 30, 2026
गिरजा शंकर अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद मंत्री निर्वाचित शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी, अधिवेशन में शिक्षकों के योगदान, चुनौतियों पर विमर्श बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन ब्लाक सभागार गौर सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करता है। जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था इसका मूल हैं। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा, चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश कुमार और रमेश चन्द्र चौधरी की देख रेख में संपन्न हुये । चुनाव में गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रेमनाथ और ज्ञानदास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दिनेश कुमार मौर्य,भीम सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव और बिंदु वर्मा चुनी गई। संगठन मंत्री के रूप में रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमा,अखिलेश मौर्य और साधना गुप्ता निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री अतुल शर्मा, आशीष वर्मा,लक्ष्मीना वर्मा, सुदर्शन भारती और अकाउंटेंट उमेश कुमार, ऑडिटर जयदत्त व मीडिया प्रभारी सत्य नारायण गुप्ता चुने गये। संरक्षक के रूप में गंगा प्रसाद कन्नौजिया को दायित्व सौंपा गया। अधिवेशन और चुनाव में इन्द्रसेन मिश्रा,राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी,मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू,विजय प्रकाश वर्मा,अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा और भीम सिंह सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 30, 2026