श्री शनिदेव मंदिर सैंती पर प्रथम अन्न्कुट महोत्सव
चित्तौड़गढ़ 22 नवम्बर। श्री शनिदेव महाराज मंदिर सैंती पर प्रथम अन्नकुट महोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। श्रीशनिदेव मंदिर सैंती के व्यस्थापक लोकेश शर्मा ने बताया कि श्री शनिदेव महाराज मंदिर सैती में प्रथम अन्नकुट महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। जिसमें सोमवार शाम 6 बजे महाआरती 6ः10 पर छप्पन भोग के दर्शन व 6ः30 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा जिसमें भक्तगणभाग लेगें।
व्यवस्थापक शर्मा ने बताया कि श्री शनिदेव महाराज एवं महन्त स्व.श्री ओमदत्त जी शर्मा की प्रेरणा से हर वर्ष श्री शनि देव जयंती का महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष से पहली बार अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है जो आने वाले समय मे हर वर्ष मनाया जाएगा।