फुलवरिया: छतु बथुआ के समीप ज्वेलरी दुकानदार से 63000 रुपये की हुई छिनतई, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के छतु बथुआ गांव के समीप नहर पुल के पास एक ज्वेलरी दुकानदार से 63000 छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित दुकानदार बृजेश कुमार सोनी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में आभूषण का दुकान है। सोमवार की शाम दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे थे इसी बीच घटना घटित हुई।