फुलवरिया: लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही फुलवरिया में दिखने लगा असर, राजनीतिक पार्टियों के हटने लगे बैनर व पोस्टर
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही से शनिवार को प्रखंड में इसका असर दिखना शुरू हो गया। जैसे ही लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई। प्रखंड प्रशासन पूरे एक्शन मोड में आ गया। इस दौरान को बीरबल बरुण कुमार ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पूजा कुमारी के साथ प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलकर कैंपस में लगे तमाम राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टरों को हटवाया।