फुलवरिया: मिश्र बतरहा में CO के नेतृत्व में राजनीतिक पार्टियों के हटाए गए बैनर व पोस्टर, थानाध्यक्ष भी इस कार्रवाई में रहे शामिल
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा में सोमवार को सीओ बीरबल बरुण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर व पोस्टर को हटाया गया। इसके अलावे मजीरवा कला, कोयला देवा सहित अन्य बाजारों में लगे बैनर व पोस्टर को हटवाया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज श्री पुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ शामिल रहे।