फुलवरिया: श्रीपुर थाने की पुलिस ने शराब सेवन व शराब के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए सभी आरोपी
श्रीपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर शराब सेवन के आरोप में व शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पूर्व तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि शराब सेवन के आरोप में जिनको गिरफ्तार किया गया उनमें जितेंद्र कुमार, पूर्णमासी कुमार तथा अभिषेक व तीन बोतल शराब के साथ रविंद्र यादव शामिल है।