फुलवरिया: फकडपुर दुर्गा मंदिर के पास SHO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,बोलेरो से भारी मात्रा में शराब जब्त कर कारोबारी किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के फकडपुर दुर्गा मंदिर के पास शनिवार के शाम SHO कैप्टन शहनवाज के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने करवाई कर बड़ी सफलता प्राप्त की। जिसमें बोलेरो में छुपा कर ले जा रहे भारी मात्रा में देशी शराब को जब्त कर शामिल एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की मात्रा 1710 पीस बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार कारोबारी भोरे थाना क्षेत्र का बताया गया है।