फुलवरिया: न्यू ज्ञान लोक कंपटीशन स्कूल मिश्रबतरहा के 80 छात्र सैनिक स्कूल के परीक्षा में हुए सफल,1 छात्रा को भारत मे मिला 8वां रैक
प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा में संचालित न्यू ज्ञान लोक कंपटीशन स्कूल का इस बार भी जलवा कायम रहा। रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा के सत्र 24 -25 में 80 छात्र छात्राओं ने 90% के ऊपर अंक लाकर सफलता पाई है। जिसमें एक छात्रा नंदिनी राज को पूरे भारत में 8वां रैंक मिला है। इस सफलता को लेकर विद्यालय में खुशी का माहौल है।