कालपी: ग्राम अकबरपुर इटौरा में अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 20, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासिनी स्वामी देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 26 दिसंबर 2024 को उसके हमीरपुर निवासी पति मोहित समेत 7 लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित किया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।