कालपी: ग्राम कठपुरवा में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
Kalpi, Jalaun | Feb 19, 2025 कदौरा थाना के ग्राम कठपुरवा में 2 दिन पूर्व घरेलू विवाद से परेशान 20 बर्षीय मनु पुत्र सूबेदार प्रजापति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है, ससुराल पक्ष से भी पूंछताछ जारी है।