कालपी: कालपी में यमुना पुल पर रेलवे के ओवरब्रिज के ऊपर चढ़कर 2 युवकों के जानलेवा रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Feb 18, 2025 कालपी में यमुना पुल पर बने रेलवे के ब्रिज के ऊपर चढ़कर 2 युवकों के द्वारा जानलेवा रील बनाने का वीडियो मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, युवाओं में रील का खुमार इस तरह चढ़ा है कि अपनी जान की भी परवाह नही कर रहे है, रील बनाने के लिए युवक अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।