कालपी: उकासा चमारी टोल प्लाजा पर डीसीएम के आगे बाइक लगाकर 2 लोगों के साथ मारपीट करने पर 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Feb 18, 2025 आगरा के थाना शमशाबाद के गोपालपुर निवासी राजेंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 14 फरवरी को उकासा चमारी टोल प्लाजा पर रामकुंअर समेत 4 लोगों ने मेरे साथ और मेरे साथी प्रहलाद के साथ गाली गलौज करते हुए मेरी डीसीएम के आगे बाइक लगा दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार सुबह जानकारी दी है।