सोनारायठाढ़ी: सीएचसी में प्रभारी के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बीके सिंह के नेतृत्व में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जानकारिओ से उन्हें अवगत कराते हुए इसका लाभ 14 से 15 वर्ष के किशोरियों तक पहुंचाने और जागरूक करने की अपील की गई।